
बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए Mother Nirmala Charitable Trust की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गुवास एवं मुगलसराय में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा गुवास में लगभग 200 जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के ट्रस्टी डॉ. के. एन. पांडेय ने किया। इस अवसर पर समाजसेवा के प्रति समर्पित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़े भाई राजकुमार तिवारी, ग्राम प्रधान जगदीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष गंगाराम सहानी, रामसिंह पिंटू, उदयभान पाण्डेय, पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ. के. एन. पांडेय ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। Mother Nirmala Charitable Trust आगे भी इसी प्रकार समाज के कमजोर वर्गों के लिए सेवा कार्य करती रहेगी।

स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल के लिए संस्था एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की अपील की।